
AUS VS PAK 1st T20 2022 Match Prediction Who Will Win
Australia tour of Pakistan 2022 : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एकमात्र टी-20 का आयोजन आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रात 9 बजे से होगा। दोनों टीमों ने एकमात्र टी ट्वेंटी मुकाबले के लिए कमर कस ली है। जहां एक तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को जीतकर शानदार तरीके से पाकिस्तान दौरे का अंत करना चाहेगी तो वहीं पाकिस्तान भी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2021 में हुई शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी। जहाँ उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर पाकिस्तान के साथ 3 टेस्ट, 3 वनडे खेलें है। जिसमें दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग बराबर का रहा है। वैसे दोनों ही टीमों में अबतक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आज क्रिकेट प्रेमियों को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद दोंनो टीमों से होगी।
यह भी पड़े - IPL 2022 : हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक मारते ही राहुल ने रचा इतिहास, रोहित और रैना के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
वनडे में पाकिस्तान तो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया रहा आगे
ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से हुई थी। सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच ड्रा साबित हुए तो सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को करारी शिकस्त दी और सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने पहले वनडे में हार के बाद वापसी करते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पलड़ा है
दोनों ही टीमों को टी-20 की एक मजबूत टीम माना जाता है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पिछले 2 सालों में टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जिस तरीके का प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है। T20 में अभी तक दोनों टीमों ने कुल 24 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 13 मर्तबा पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है तो वही 10 बार ऑस्ट्रेलिया भी पाकिस्तान को हराने में सफल रही है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नही निकला है। आंकड़े तो पाकिस्तान के साथ है लेकिन पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नही लेना चाहेगी।
ये हो सकती हैं दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान
फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आज़म (कप्तान) मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर) आसिफ अली, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस राउफ और जाहिद महमूद।
ऑस्ट्रेलिया
ट्रेविस हैड, आरोन फिंच (कप्तान) बेन मैकडेरमोट, माणस लबुशाने, मार्कस स्टोइनिस, अलेक्स कैरी (विकेटकीपर) कैमरन ग्रीन, सीन एबोट, नाथन एलिस, एडम जंपा औए जेसन बेहनड्रॉफ्फ।
यह भी पड़े - IPL 2022 : IPL 2022 : राजस्थान का विजयरथ रोकना चाहेगी बैंगलोर, इस विस्फोटक खिलाड़ी की वापसी तय
Updated on:
5 Apr 2022, 2:04 PM IST
Published on:
5 Apr 2022, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.