3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद अजहर ने टीआरएस अध्यक्ष से मांगी मदद

एचसीए अध्यक्ष ने क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामाराव से मदद मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 28 Sep 2019, 9:45 PM IST

Mohammad azharuddin

हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वंडर बॉय के नाम से मशहूर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री केटी रामाराव से फोन पर बातचीत की। इ बातचीत के गहरे निहितार्थ बताए जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस से लोकसभा सांसद रह चुके अजहर अब कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में जा सकते हैं।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह ले सकते हैं लक्ष्मण शिवराम कृष्णन, एजीएम में होगा ऐलान

अजहर ने कहा कि यह राजनीतिक बातचीत नहीं

एचसीए का अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद अजहरुद्दीन ने केटीआर के नाम से मशहूर रामाराव से फोन पर बात की। बता दें कि अजहरुद्दीन कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के कार्यकारी भी हैं। हालांकि अजहर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस बातचीत में राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने राज्य में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के अपने प्रयासों में सरकार से समर्थन मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि रामाराव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके प्रयासों को सरकार से पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में खेल है। बताया अजहरुद्दीन ने कहा कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से भी मिलेंगे और हैदराबाद क्रिकेट की स्थिति सुधारने के अपने प्रयासों के लिए उनसे आशीर्वाद लेंगे।

इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने लिया संन्यास, कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज

मैच फिक्सिंग के आरोप में झेल चुके हैं प्रतिबंध

बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन पर मैच फिक्सिंग के आरोप में 1999 में उन पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लग गया था। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने 2012 उन्हें बेदाग बताया था और उन पर से सारे प्रतिबंध हटा दिए थे। लेकिन तब तक उनका क्रिकेट करियर खत्म हो चुका था। अब 20 साल बाद बतौर खेल प्रशासक 56 साल के अजहर ने क्रिकेट में वापसी की है। वह 2009 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लोकसभा का सांसद रह चुके हैं।