3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने लिया संन्यास, कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज

ट्विटर पर विराट कोहली को प्रपोज करते हुए उन्होंने लिखा था कि वह उन्हें काफी पसंद करती हैं। इधर काफी दिनों से वह काफी तनाव में थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 27 Sep 2019, 8:46 PM IST

Sarah taylor

लंदन : कुआंरे विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी।

संन्यास लेना मुश्किल निर्णय था

ईसीबी ने टेलर के हवाले से बताया कि उनके लिए लेना एक मुश्किल निर्णय था, लेकिन वह जानती हैं कि उनके शरीर के लिए यह सही निर्णय है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में साथ देने के लिए टीम के साथी खिलाड़ियों और ईसीबी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए इतने लंबे समय तक खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए बिताए गए क्षण उनके लिए काफी खुशी के रहे।

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा भारत, बोर्ड ने दी जानकारी

2006 में किया था पदार्पण

30 साल की टेलर ने 2006 में इंग्लैंड के लिए पदार्पण किया था। उनकी झोली में विश्व कप भी है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ इंग्लैंड में, बल्कि विश्व भर में महिला क्रिकेट लगातार मजबूत हुआ है। महिला क्रिकेट ने बहुत कुछ हासिल किया है और उसमें एक छोटी सी भूमिका निभाने पर उन्हें बहुत गर्व है। इंग्लैंड की महिला टीम कई लोगों की रोल मॉडल है और इनसे प्रेरित होकर लड़के-लड़कियां इस खेल को अपनाएंगे। टेलर ने कहा कि उन्हें अपने करियर पर गर्व है। वह सिर को ऊंचा कर संन्यास ले रही हूं। टेलर ने इंग्लैंड के लिए 226 मैच खेले और कुल 6,533 रन बनाए हैं।

विराट कोहली को किया था प्रपोज

अनुष्का शर्मा से शादी होने से पहले सारा टेलर ने ट्विटर पर विराट कोहली को प्रपोज किया था। उन्होंने लिखा था कि वह विराट की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हे काफी पसंद करती हैं। लेकिन विराट कोहली ने सारा के इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया था। कहते हैं कि मां सरोज की वजह से विराट ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। मां चाहती थीं कि विराट अभी सिर्फ अपने करियर पर फोकस करें।

चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर होने वाले बुमराह हुए इमोशनल, किया वापसी का वादा

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी न्यूड तस्वीर

इसी साल अगस्त में सारा टेलर ने इंस्टाग्राम पर न्यूड तस्वीर पोस्ट की थी। यह फोटोशूट उन्होंने महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े एक अभियान के लिए खिंचवाया था। सारा काफी दिनों से तनाव में चल रही थीं। इस वजह से उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले रखा था।