नई दिल्ली : भारत को अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी, लेकिन आईसीसी की ओर से जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को निलंबित करने के बाद भारत ने वह सीरीज रद्द कर दी है। इसके बदले भारत ने श्रीलंका को जनवरी में भारत आने का न्योता दिया था। इसे उसने स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को दी।