23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: शुभमन गिल से पहले दिन ही हुई बड़ी चूक, जानें वेलिंगटन टेस्ट न जीत पाने की असली कहानी

IND vs NZ: शुभमन गिल से पहले दिन ही हुई बड़ी चूक, जानें वेलिंगटन टेस्ट न जीत पाने की असली कहानी

India vs New Zealand 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से जो गलती हुई, उसकी कीमत मैच ड्रॉ कराकर चुकानी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:22 PM IST

Team India

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- BCCI)

Wellington Test IND vs NZ 2026: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ हो गया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के गेंदबाज न्यूजीलैंड को आउट नहीं कर सके। इस ड्रॉ की वजह से भारतीय टीम को 4 अंक मिले और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की उम्मीदें भी धुंधली हो गईं। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत जाती, तो उसे 12 अंक मिलते और फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और बढ़ जातीं। इस मुकाबले के बाद गिल ने पिच की जमकर आलोचना की और बताया कि हर दिन पिच धीमी और सपाट होती गई। हालांकि, गिल से मैच शुरू होने से पहले ही बड़ी चूक हो गई, जिसकी कीमत टीम इंडिया को ड्रॉ से चुकानी पड़ी।

शुभमन गिल से पिच आंकलन में हुई चूक

शुभमन गिल से सबसे बड़ी चूक पिच को पहचानने में हुई। मैच के बाद जिस तरह से उन्होंने पिच को लेकर बयान दिया, उससे साफ है कि गिल पिच को पहचान नहीं पाए। पिच न पहचान पाने की वजह से टीम सेलेक्शन में चूक हुई। टेस्ट मैच में जब पिच धीमी और सपाट हो जाती है तो स्पिनर्स विकेट चटकाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक भी प्रमुख स्पिनर नहीं था। हैरान करने वाली बात यह है कि 644 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया।

प्लेइंग 11 में स्पिनर के तौर पर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था, जो बिल्कुल भी असरदार साबित नहीं हुए। उन्होंने पूरे मैच में 55 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 1 विकेट हासिल कर पाए। सुंदर अब तक 128 इंटरनेशनल विकेट हासिल कर पाए हैं। आंकड़ों के मामले में वह जडेजा के सामने कहीं नहीं टिकते, लेकिन फिर भी शुभमन गिल ने सुंदर को जडेजा से आगे रखा।

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में धीमी और सपाट पिच पर विकेट चटकाने के लिए तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। जब पिच धीमी हो और गेंद रुककर बल्ले पर आए, तब स्पिनर्स को विकेट मिलने की उम्मीदें ज्यादा हो जाती हैं। इसके अलावा, गेंद पुरानी होने पर स्पिन भी ज्यादा होती है। अगर गेंदबाज चालाक हो तो पुरानी गेंद से फ्लाइट, ड्रिफ्ट और गति में बदलाव करके बल्लेबाज को चकमा देने में कामयाब हो सकता है। पांचवें दिन टीम इंडिया के तरकश में इसी तरह का हथियार नहीं था, जिसकी काफी कमी खली।