23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Rising Star Asia Cup 2026: पाकिस्तान के हाथ में भारत का सेमीफाइनल टिकट! एक चाल से कर सकता है टूर्नामेंट से बाहर

Rising Star Asia Cup 2026: पाकिस्तान के हाथ में भारत का सेमीफाइनल टिकट! एक चाल से कर सकता है टूर्नामेंट से बाहर

Rising Stars Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की उम्मीदें अब पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिकी हैं। भारत, नेपाल और UAE के बीच अंतिम चार के एक स्थान के लिए कड़ी टक्कर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 23 Nov 2026, 5:05 PM IST

Team India a

भारत ए की टीम (फोटो- BCCI)

India A vs UAE, Rising Star Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तीन टीमें कंफर्म हो चुकी हैं। पाकिस्तान के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश ने अंतिम चार का टिकट कटा लिया है। अब बचे हुए एक स्थान के लिए भारत के साथ नेपाल और UAE की टीमें रेस में शामिल हैं। भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला UAE से है, तो वहीं पाकिस्तान को नेपाल से खेलना है। पाकिस्तान इस ग्रुप से क्वालीफाई कर चुका है लेकिन वह टीम इंडिया का खेल खराब कर सकता है। चलिए जानते हैं कैसे...

ग्रुप B की तीनों टीमें रेस में शामिल

भारत A की टीम दो में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +2.580 है। वहीं, नेपाल की टीम ने भी दो में से एक मैच जीता है, लेकिन उसका नेट रन रेट -2.461 है, जबकि UAE ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है और उसका नेट रन रेट -2.061 है।

सबसे पहले UAE के सेमीफाइनल समीकरण की बात करते हैं। UAE का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम से होना है और वह अगर टीम इंडिया को हरा देती है तो उसके दो अंक हो जाएंगे। हालांकि सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे अपना नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा। लेकिन अगर उसका नेट रन रेट भारत A और नेपाल की टीम से बेहतर नहीं हुआ तो वह जीत के बाद भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी।

टूर्नामेंट जीतने के लिए पाकिस्तान चल सकता है ये चाल

दूसरी ओर, नेपाल की टीम अगर पाकिस्तान को बड़े अंतर से हरा देती है तो टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर भारतीय टीम UAE को हरा देती है और नेपाल की पाकिस्तान से हार जाती है तो फिर भारत A की टीम भी अंतिम 4 में टिकट हासिल कर लेगी। मतलब टीम इंडिया के सेमीफाइनल का टिकट पाकिस्तान के हाथ में है। पाकिस्तान नेपाल के खिलाफ बड़े अंतर से हारकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर करवा सकता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान का टिकट कंफर्म हो चुका है। ऐसे में वह टूर्नामेंट जीतने के लिए यह चाल चल सकता है। क्योंकि अगर पाकिस्तान के खिताबी जीत में कोई सबसे बड़ा रोड़ा है तो वह टीम इंडिया है।

जब पाकिस्तान और नेपाल का मुकाबला होगा, तब तक समीकरण साफ हो चुका होगा। पाकिस्तान के साथ नेपाल को भी पता होगा कि उन्हें कितने रन या कितने ओवर पहले जीत की जरूरत होगी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर को होगा, जबकि 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल होगा और 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।