23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने दिया पहला सोशल रिएक्शन, टीम इंडिया के लिए लिखा खास संदेश

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने दिया पहला सोशल रिएक्शन, टीम इंडिया के लिए लिखा खास संदेश

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होने से टीम इंडिया की WTC 2027 फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर करते हुए टीम के लिए संदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 23 Nov 2026, 6:25 PM IST

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand Test: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की उम्मीदों के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को पहले ही टेस्ट में झटका लगा। शानदार प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल एंड कंपनी मैच नहीं जीत पाई और ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस रिजल्ट ने WTC के फाइनल में पहुंचने की राह को और मुश्किल बना दिया है। मुकाबले के बराबरी पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ बेहतरीन पलों को साझा किया, साथ ही यह भी बताया कि इस मुकाबले से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

डेरिल मिचेल नहीं हुए आउट

वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दिन डेरिल मिचेल ने पांचवें विकेट के लिए टॉम ब्लंडेल के साथ 102 गेंदों में 37 और छठे विकेट के लिए 258 गेंदों में ग्लेन फिलिप्स के साथ 63 रन की अटूट साझेदारी की। इसकी वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को आउट नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ हो गया। इस रिजल्ट के बाद गिल ने वेलिंगटन की पिच की भी जमकर आलोचना की।

पहली पारी में भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को सिर्फ 70 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। उस पारी में हेनरी निकल्स को भारतीय गेंदबाज आउट नहीं कर सके, जिन्होंने नाबाद 175 रन की पारी खेली और 70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को 368 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन की शतकीय पारियां खेलीं।

कप्तान ने की पिच की आलोचना

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत पहले से खराब रही और खाता खुलने से पहले कप्तान टॉम लैथम आउट हो गए। पहली पारी में 175 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हेनरी निकल्स 31 रन बनाकर आउट हो गए। 176 रन पर 5 विकेट गिर गए, लेकिन उसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल दीवार बनकर खड़े हो गए, जिसे भारतीय गेंदबाज तोड़ नहीं सके। शुभमन गिल ने कहा कि पांच दिनों के दौरान यह पिच और भी सपाट और धीमी होती गई, जिससे किसी नतीजे तक पहुंचना मुमकिन नहीं था। भारत ने मैच के ज्यादातर हिस्से पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन वे न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में ऑलआउट नहीं कर सके।