काठमांडु : कई ऐसे युवा क्रिकेटर हैं, जिन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है, जबकि उनकी काबिलियत में कोई कमी नहीं है। इसकी वजह कोई भेदभाव भी नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की भरमार का होना है। इस वजह से जब उत्तराखंड के क्रिकेटर ईशान पांडेय ने टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बनती देखी तो उन्होंने देश छोड़ कर नेपाल में बसने का निर्णय ले लिया। कमाल की बात तो यह है कि उन्हें वहां जाते ही देश की राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया।