23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND A vs UAE: करो या मरो मुकाबले में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? राइजिंग स्टार एशिया कप में ऐसा रहा है हाल

IND A vs UAE: करो या मरो मुकाबले में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? राइजिंग स्टार एशिया कप में ऐसा रहा है हाल

India A vs UAE: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में भारत ए की टक्कर UAE से होगी, यह मैच सेमीफाइनल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 23 Nov 2026, 9:33 PM IST

IND vs NZ 4th T20I, Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi,

भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Rising Stars Asia Cup 2026, India A vs UAE: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में भारत ए की टक्कर UAE से होगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना होगा। साथ ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद करनी होगी। टीम इंडिया UAE को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, बशर्ते नेपाल पाकिस्तान के खिलाफ बहुत बड़ी जीत हासिल न करे।

सूर्यवंशी का नहीं चला हा बल्ला

इस मुकाबले में एक बार फिर से सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अब तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया ने 306 रन से बड़ी जीत हासिल की थी और उस मुकाबले में सूर्यवंशी 81 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 26 रन बना पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था और 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इन दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए हैं। न उनकी आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई दी है और न ही कोई अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। अब तक दो मैचों में सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 37 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया है, जिसमें पांच चौके और सिर्फ एक छक्का शामिल है। दूसरी ओर, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। तिलक वर्मा ने लगातार दो शतकीय पारियां खेली हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका शतक काम नहीं आया था और भारतीय टीम को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, दूसरी ओर UAE का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में खास नहीं रहा है। UAE की टीम को पहले मुकाबले में पाकिस्तान ए के खिलाफ 61 रन से हार झेलनी पड़ी थी, तो वहीं दूसरे मुकाबले में उसे नेपाल ने 6 विकेट से हराया था, जिसे भारतीय टीम ने 306 रन से मात दी थी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए UAE को हराना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है।

भारत ए की पूरी टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियन और अरशद खान।