लंदन : सर्वकालिक महान खिलाड़ी शेन वॉर्न जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, वह उतने ही विवादित भी हैं। विवादों के साथ उनका चोली-दामन का साथ है। एक बार फिर वह नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार अदालत ने उन पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस महीने यह दूसरी घटना है, जिससे वह परेशानी में फंसे हैं। महीने की शुरुआत में वह लंदन के अपने आवास में कॉल गर्ल के साथ पार्टी कर रहे थे। अचानक मीडिया के पहुंच जाने के कारण उन्हें भागना पड़ा था।