इस मैच के दौरान चार रन बनाते ही शिखर धवन ने टी-20 मैच अपने सात हजार रन पूरे कर लिए। इस पारी से पहले शिखर धवन टी-20 में 6,996 रन बना चुके थे। शिखर के अलावा सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा कर सके हैं। आज के मैच में वह इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने अधिकार के साथ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने 25 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए। उनके आउट होते ही पूरी भारतीय पारी भहरा गई।