पाकिस्तान के बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वह बल्ले से पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी बदौलत वह टी20 और वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। हाल में ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ा था। साथ ही अब उन्होंने T20 रैंकिंग के मामले में विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, आइए आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं