7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय Deepak Hooda, जानें इससे पहले किन खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

बीते मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने 4 रनों से जीत दर्ज की, इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से दीपक हुड्डा ने शतक लगाते हुए 104 रनों की शानदार पारी खेली। वह T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि हुड्डा के अलावा और किन भारतीय बल्लेबाजों ने T20 क्रिकेट में शतक लगाए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 29 Jun 2022, 3:25 PM IST

deepak_hooda_t20.jpg

Deepak Hooda

दीपक हुड्डा (Deepak Hudda) ने बीते मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली और 57 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 चौके और 6 गगनचुंबी छ'क्के भी लगाए। वह आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले तीन और बल्लेबाजों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। जिन्होंने दीपक हुड्डा से पहले टी-20 में यह कारनामा किया है तो चलिए शुरू करते हैं

1) Suresh Raina

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) भारत की तरफ से T20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने यह कारनामा 2 मई 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में किया था। इस मैच को भारतीय टीम 14 रनों से जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा आपको बता दें कि सुरेश रैना भारत की तरफ से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।


2) Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 106 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि रोहित की इस शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम इस मैच को हार गई थी।


3) KL Rahul

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल (KL Rahul) राहुल ने भी टीम इंडिया के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने 27 अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल के मैदान पर 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ भी 101 रनों की नाबाद पारी मैनचेस्टर के मैदान पर खेली थी। वह रोहित शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है।