7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में हराकर तोड़ा 21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत चार रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब एक कैलेंडर वर्ष में न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम भारत बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Nov 2026, 5:06 PM IST

Rohit Sharma Virat Kohli

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस (DLS) मेथड से चार रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने जब 26 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे, तब बारिश शुरू हो गई। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत टीम इंडिया उस समय चार रन से आगे थी। इस वजह से उसे विजेता घोषित कर दिया गया।

21 साल का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि एक कैलेंडर वर्ष में न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 2005 में यह कारनामा किया था। भारतीय टीम ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी और दूसरे वनडे में जीत हासिल करते ही ऑस्ट्रेलिया का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब एक साल में न्यूजीलैंड की टीम जिस टीम से सबसे ज्यादा बार हारी है, वह ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि भारत है। टीम इंडिया ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसने 2008 में न्यूजीलैंड को नौ बार हराया था।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का खाता भी नहीं खुला था कि टिम सीफर्ट आउट हो गए। इसके बाद 11 रन के स्कोर पर विल यंग और 23 रन के स्कोर पर हेनरी निकोल्स पवेलियन लौट गए। टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स भी एक के बाद एक 53 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

यहां से डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर ने अच्छी साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। डेरिल मिचेल 55 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद विकेटों की फिर से झड़ी लग गई। मिचेल के बाद मिचेल सेंटनर भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 31 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड को ऑलआउट होने में ज्यादा समय नहीं लगा। टीम इंडिया के लिए गुरनूर बराड़ ने चार विकेट चटकाए, तो आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल, विराट कोहली और अक्षर पटेल दहाई का आंकड़ा छुए बिना पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए, तो श्रेयस अय्यर ने 30 रनों की पारी खेली। केएल राहुल 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद से बारिश ने टीम इंडिया की टेंशन खत्म कर दी और भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।