7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abu Dhabi T10 2026 Live streaming: कब और कहां देखें अबू धाबी T10 लीग, देखें पूरा मैच शेड्यूल

Abu Dhabi T10 2026, Live Streaming in india: अबू धाबी टी10 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2026, 2:40 PM IST

Abu Dhabi T10 2026 live streaming.

अबू धाबी टी10 2026 लीग का आगाज होने जा रहा है।

Abu Dhabi T10 2026, UAE Bulls vs Yas Lions: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। दरअसल, रोमांच और चौकों-छक्कों से भरपूर अबू धाबी T10 लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 10वां सीजन होगा, जिसमें छह टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में अहम सवाल यह है कि भारत में अबू धाबी T10 लीग 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर प्रसारण कहां होगा।

अबू धाबी T10 लीग 2026 कब शुरू होगा और कहां खेला जाएगा?

अबू धाबी T10 लीग 2026 का आगाज 7 नवंबर, शनिवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में ये मुकाबले शाम 5:00 बजे और शाम 7:15 बजे से देखे जा सकेंगे। वहीं, तीन मैचों वाले दिन आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा।

टूर्नामेंट में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

अबू धाबी T10 लीग 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं- यूएई बुल्स, यास लायंस, रॉयल डेजर्ट चैंपियंस, एमिरेट्स ईगल्स, यूनाइटेड टाइगर्स और अरेबियन एसेस। टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें लीग स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेंगी। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर खेलेंगी।

टूर्नामेंट के क्वालीफायर और फाइनल मुकाबले कब होंगे?

टूर्नामेंट के लीग स्टेज के मुकाबले 7 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर 2026 को समाप्त होंगे। इसके बाद 20 नवंबर 2026 को क्वालीफायर और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कई बड़े क्रिकेटर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इनमें कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, फिल साल्ट, कुसल परेरा, ट्रेंट बोल्ट, आंद्रे रसेल और लियाम लिविंगस्टोन शामिल हैं।

भारत में अबू धाबी T10 लीग 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में अबू धाबी T10 लीग 2026 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर लाइव मैच देखने वाले क्रिकेट प्रशंसक JioHotstar के ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

अबू धाबी टी10 लीग 2026 का पूरा कार्यक्रम

मैचतारीखमुकाबलासमय
पहला मैच7 नवंबरयूएई बुल्स बनाम यास लायंसशाम 5:00 बजे
दूसरा मैच7 नवंबररॉयल डेजर्ट चैंपियंस बनाम एमिरेट्स ईगल्सशाम 7:15 बजे
तीसरा मैच7 नवंबरयूनाइटेड टाइगर्स बनाम अरेबियन एसेसरात 9:30 बजे
चौथा मैच8 नवंबरयास लायंस बनाम एमिरेट्स ईगल्सशाम 5:00 बजे
पांचवां मैच8 नवंबरयूनाइटेड टाइगर्स बनाम यूएई बुल्सशाम 7:15 बजे
छठा मैच8 नवंबरअरेबियन एसेस बनाम रॉयल डेजर्ट चैंपियंसरात 9:30 बजे
सातवां मैच9 नवंबरएमिरेट्स ईगल्स बनाम अरेबियन एसेसशाम 7:15 बजे
आठवां मैच9 नवंबरयूनाइटेड टाइगर्स बनाम रॉयल डेजर्ट चैंपियंसरात 9:30 बजे
नौवां मैच10 नवंबरयास लायंस बनाम यूनाइटेड टाइगर्सशाम 7:15 बजे
दसवां मैच10 नवंबरयूएई बुल्स बनाम एमिरेट्स ईगल्सरात 9:30 बजे
11वां मैच11 नवंबररॉयल डेजर्ट चैंपियंस बनाम यूएई बुल्सशाम 7:15 बजे
12वां मैच11 नवंबरअरेबियन एसेस बनाम यास लायंसरात 9:30 बजे
13वां मैच13 नवंबरयूनाइटेड टाइगर्स बनाम एमिरेट्स ईगल्सशाम 5:00 बजे
14वां मैच13 नवंबररॉयल डेजर्ट चैंपियंस बनाम यास लायंसशाम 7:15 बजे
15वां मैच13 नवंबरअरेबियन एसेस बनाम यूएई बुल्सरात 9:30 बजे
16वां मैच14 नवंबररॉयल डेजर्ट चैंपियंस बनाम यूनाइटेड टाइगर्सशाम 5:00 बजे
17वां मैच14 नवंबरअरेबियन एसेस बनाम एमिरेट्स ईगल्सशाम 7:15 बजे
18वां मैच14 नवंबरयास लायंस बनाम यूएई बुल्सरात 9:30 बजे
19वां मैच15 नवंबररॉयल डेजर्ट चैंपियंस बनाम अरेबियन एसेसशाम 5:00 बजे
20वां मैच15 नवंबरएमिरेट्स ईगल्स बनाम यूएई बुल्सशाम 7:15 बजे
21वां मैच15 नवंबरयूनाइटेड टाइगर्स बनाम यास लायंसरात 9:30 बजे
22वां मैच16 नवंबरअरेबियन एसेस बनाम यूनाइटेड टाइगर्सशाम 7:15 बजे
23वां मैच16 नवंबरएमिरेट्स ईगल्स बनाम रॉयल डेजर्ट चैंपियंसरात 9:30 बजे
24वां मैच17 नवंबरयास लायंस बनाम अरेबियन एसेसशाम 7:15 बजे
25वां मैच17 नवंबरयूएई बुल्स बनाम रॉयल डेजर्ट चैंपियंसरात 9:30 बजे
26वां मैच18 नवंबरयूएई बुल्स बनाम यूनाइटेड टाइगर्सशाम 7:15 बजे
27वां मैच18 नवंबरएमिरेट्स ईगल्स बनाम यास लायंसरात 9:30 बजे
28वां मैच19 नवंबरयूएई बुल्स बनाम अरेबियन एसेसशाम 5:00 बजे
29वां मैच19 नवंबरयास लायंस बनाम रॉयल डेजर्ट चैंपियंसशाम 7:15 बजे
30वां मैच19 नवंबरएमिरेट्स ईगल्स बनाम यूनाइटेड टाइगर्सरात 9:30 बजे
क्वालीफायर20 नवंबरदूसरे स्थान की टीम बनाम तीसरे स्थान की टीमशाम 7:00 बजे
फाइनल20 नवंबरफाइनलिस्ट टीमेंरात 9:15 बजे

नोटः सभी मैच अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में होंगे।