NZ vs IND 2nd ODI Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में मेजबान की टीम को महज 134 के स्कोर पर ताश के पत्तो की तरह ढेर कर दिया है। भारत के खिलाफ कीवी टीम का यह अपनी सरजमीं पर सबसे कम ऑलआउट टोटल है।