7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: भारतीय गेंदबाजों ने जमकर बरपाया कहर, दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

NZ vs IND 2nd ODI: भारतीय गेंदबाज न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। इसी वजह से मेजबान टीम के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सरजमीं पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। यह पहली बार है, जब कीवी टीम को अपने घर में 50 के स्‍कोर तक पहुंचने में 18.3 ओवर लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Nov 2026, 10:43 AM IST

NZ vs IND 2nd ODI

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

NZ vs IND 2nd ODI Records: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की आधी टीम महज 53 के स्‍कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। इसके साथ अपने घर में कीवी टीम के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। यह पहली बार है, जब न्‍यूजीलैंड की टीम अपनी सरजमीं पर 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 18.3 ओवर लगे हैं। इससे पहले फरवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड को 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने में 18.4 ओवर लगे थे।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बरपाया कहर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम पर शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूटे। कीवी टीम को पहला झटका शून्‍य के स्‍कोर पर आकिब नबी टिम सीफर्ट (0) के रूप में दिया। इसके बाद मेजबान टीम का स्‍कोर 5.4 में 11 रन पर ही पहुंचा था कि आकिब नबी ने विल यंग को पवेलियन भेजकर दूसरा विकेट चटकाया।

विल यंग मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए। यहां बता दें कि विल यंग न्‍यूजीलैंड के लिए अपनी सरजमीं पर पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वह यहां पिछली 10 वनडे पारियों महज 36 रन बना पाए है। इसके बावजूद शायद प्‍लेयर्स की इंजरी की वजह से वह लगातार प्‍लेइंग इलेवन में बने हुए हैं।

20 ओवर में न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 53/5

न्‍यूजीलैंड की टीम अपने दोनों ओपनर सिर्फ 11 के स्‍कोर पर आउट होने के बाद खासी दवाब में आ गई। उसको तीसरा झटका 23 के स्‍कोर हेनरी निकोल्‍स के रूप में लगा। वह 26 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से सिर्फ 11 रन की पारी ही खेल पाए और अंशुल कंबोज की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हुए। फिर कीवी टीम का चौथा विकेट 53 के स्‍कोर पर टॉम लैथम के रूप में 19.2 ओवर में गिरा। लैथम 22 गेंदों पर बगैर कोई बाउंड्री के 7 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का पहला शिकार बने।

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बराड़ ने ग्‍लेन फिलिप्‍स को भी अपने जाल में फंसाते हुए 53 के स्‍कोर पर ही मेजबान टीम को पांचवां झटका दिया। फिलिप्‍स चार गेंदों का सामना करने के बाद शून्‍य के स्‍कोर पर पवेलियन लौटे। इस तरह न्‍यूजीलैंड की आधी टीम 20 ओवर में 53 के स्‍कोर पर पवेलियन लौट गई।

आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने लिए दो-दो विकेट

भारतीय गेंदबाजों ने अब तक इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। आकिब नबी और गुरनूर बराड़ दो-दो विकेट ले चुके हैं और अंशुल कंबोज ने भी एक विकेट अपने नाम किया है। खास बात ये है कि किसी भी गेंदबाज ने 5 से ज्‍यादा की इकॉनमी से रन नहीं खर्चे हैं।