New Zealand A vs India A 3rd Unofficial Test: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लिंकन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 227 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल 138 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की सहायता से 102 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली है। वहीं, साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 77 और ध्रुव जुरेल 24 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।