न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली, जबकि हेनरी निकोलस ने 11 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए।