7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAN vs WI 2nd Test: तौहीद हृदोय ने अपने तीसरे टेस्ट मैच में ही कर दिया कमाल, मुश्फिकुर रहीम को पछाड़ा बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Towhid Hridoy: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तौहीद हृदोय ने शानदार दोहरा शतक ठोका। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। हृदोय ने हमवतन मुश्फिकुर रहीम का 219 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी और मैच का पूरा हाल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2026, 4:48 PM IST

Bangladesh vs West Indies, 2nd Test

तौहीद हृदोय- फोटो - icc

Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तौहीद हृदोय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 386 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय का योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने अपने करियर का महज तीसरा टेस्ट मैच खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस पारी के साथ ही हृदोय बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

खबर अपडेट हो रही है..