7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से दूसरा वनडे हारने के बाद मिचेल सैंटनर ने बताया कहां हुई चूक? भारतीय गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

Mitchell Santner on NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में DLS नियम से 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। जानें हार के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच और टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2026, 6:00 PM IST

New Zealand vs India 2nd ODI

मिचेल सैंटनर साथी खिलाड़ी डेरिल मिचेल से साथ। (Photo- X/@BLACKCAPS)

New Zealand vs India: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के आधार पर 4 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना हुई। गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर दोनों टीमों के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'यह उन पिचों में से एक थी, जहां तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण था। मुझे पता है कि अक्षर पटेल ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया।'

न्यूजीलैंड के कप्तान ने बताया, कहां हुई चूक?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैच से मिली सीख के बारे में कहा, 'एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम जानते थे कि यह मुश्किल पिच होने वाली है।' अपनी टीम की चूक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम किसी तरह 160 या 180 रन तक पहुंचने में सफल रहते, तो मुकाबले में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता था। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मौसम की स्थिति को देखते हुए शुरुआत करना हमेशा मुश्किल होता है और भारतीय गेंदबाजों ने इसका बखूबी फायदा उठाया।'

मिचेल सैंटनर बोले- मुश्किल थी पिच

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'पिच मुश्किल थी और इससे इनकार नहीं किया जा सकता। भारत ने खासकर शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और हमें लगातार चुनौती दी। शुरुआत में विकेट गिरना कभी भी अच्छा संकेत नहीं होता। हालांकि, मुझे लगता है कि पहली पारी के अंत तक हम कुछ रन कम बना सके, क्योंकि पिच पर गेंदबाजों के लिए अब भी काफी मदद मौजूद थी।'

उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों की भी सराहना की। सैंटनर ने कहा, 'जैसा कि हमने ईडन पार्क में भी कहा था, हमारे लिए मैदान पर उतरकर बिना किसी योजना के सिर्फ चीजों के अपने आप होने का इंतजार करना आसान होता। लेकिन हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमारी शुरुआत अच्छी रही। लक्ष्य हासिल करने का एकमात्र तरीका शुरुआती विकेट लेना था और हम ऐसा करने में सफल रहे। इसके बाद गेंदबाजों ने अपने-अपने स्पेल में लगातार वापसी की और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में यह बेहद अहम होता है।'