7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम में फेरबदल, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री; 2 को किया रिलीज

Pakistan vs Sri Lanka Test Cricket: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 9 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले PCB ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। आमिर जमाल समेत चार नए खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि अब्दुल्ला फजल और अली उस्मान को रिलीज कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2026, 6:37 PM IST

Pakistan squad for Sri Lanka Tests.

पाकिस्तानी क्रिकेटर आमिर जमाल। (Photo- X/@cricbuzz)

PAK vs SL Test Series: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 9 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान स्क्वाड में बड़ा फेरबदल किया गया है। यह जानकारी पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की ओर से शनिवार को दी गई।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आमिर जमाल, तेज गेंदबाज अली शब्बीर और साकिब खान के साथ बल्लेबाज मुहम्मद तैयब आरिफ को टीम में जगह दी गई है। वहीं, अब्दुल्ला फजल और अली उस्मान को टीम से रिलीज कर दिया गया है। PCB ने फजल और उस्मान को टीम से बाहर करने का कारण नहीं बताया है। हालांकि, बोर्ड ने आमिर जमाल, शब्बीर, साकिब और तैयब को शामिल करने के पीछे घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को वजह बताया है।

बता दें कि फजल और उस्मान को पिछले महीने घोषित पाकिस्तान की शुरुआती 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि PCB पैट्रन्स इलेवन और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बाद टीम में दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान ने शुरुआती टीम में दो के बजाय 4 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। ये सभी खिलाड़ी हाल ही में संपन्न हुए अभ्यास मैच में PCB पैट्रन्स इलेवन की ओर से खेले थे।

तीन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर नहीं किया है डेब्यू

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा स्क्वाड में शामिल किए गए चार खिलाड़ियों में शब्बीर, साकिब और तैयब ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, जबकि आमिर जमाल पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट, तीन वनडे और छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अली शब्बीर, अराफात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, मुहम्मद तैयब आरिफ, रज़ाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, साकिब खान, सऊद शकील

पाकिस्तान बनाम श्रीलंकाः टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 9 से 13 नवंबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में आमने-सामने होंगी।