30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने किया टीम इंडिया की किट के नए स्‍पांसर का ऐलान, अब जर्सी पर नजर आएगा एडिडास का लोगो

Team India : बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया की जर्सी के लिए नए क्रिकेट किट स्पॉन्सर का ऐलान किया गया है। अब अगले पांच साल तक टीम इंडिया की जर्सी पर एडिडास का लोगो नजर आएगा। इसकी शुरुआत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2023, 1:15 PM IST

bcci-secretary-jay-shah-announce-adidas-indian-cricket-team-kit-sponsor.jpg

BCCI ने किया टीम इंडिया की किट के नए स्‍पांसर का ऐलान, अब जर्सी पर नजर आएगा एडिडास का लोगो।

Team India : इंडियन प्रीमियर लीग के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से टीम इंडिया की जर्सी के लिए नए क्रिकेट किट स्पॉन्सर का ऐलान किया गया है। अब टीम इंडिया की जर्सी पर एडिडास का लोगो नजर आएगा। बता दें कि कुछ महीने पहले ही बीसीसीआई ने किलर को टीम इंडिया की किट का स्पॉन्सर बनाया था। अब जून 2023 से ये अधिकार 5 वर्ष के लिए एडिडास को दे दिए गए हैं। इंग्‍लैंड के ओवल में खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की जर्सी पर एडिडास का लोगो दिखाई देगा।


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस संबंध में जानकारी दी गई है। जय शाह ने पोस्‍ट में लिखा है कि मुझे एडिडास के साथ किट स्‍पॉन्‍सर के रूप में साझेदारी करने का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। हम क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दुनिया के अग्रणी स्पोर्ट्स वियर ब्रांडों में से एक एडिडास के साथ साझेदारी करने से ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते। आपका स्वागत है एडिडास।


एडिडास ने 2006 में भी किया था प्रयास

बता दें कि एडिडास इससे पूर्व भी टीम इंडिया की किट का स्पॉन्सर बनने का प्रयास कर चुका है। एडिडास ने 2006 में बोली लगाई थी, लेकिन उस दौरान वह नीलामी में पीछे छूट गया था। 2006 में टीम इंडिया की किट की स्‍पॉन्‍सरशिप रीबॉक और एडिडास को पछाड़कर नाइकी ने हासिल की थी।

यह भी पढ़ें :विराट कोहली के पीछे पड़ा ये खिलाड़ी, RCB के प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचने पर उड़ाया मजाक

एमपीएल से समय से पहले खत्‍म हुआ करार

नाइकी की स्‍पॉन्‍सरशिप का करार 2020 में खत्म हो गया था। इसके बाद बाइजूस और एमपीएल किट स्पॉन्सर बनी। एमपीएल से बीसीसीआई का करार 2023 के अंत तक था, लेकिन उससे बीच में ही कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद 5 महीने के लिए भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर किलर बना था।

यह भी पढ़ें :वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली चोटिल