30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली के पीछे पड़ा ये खिलाड़ी, RCB के प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचने पर उड़ाया मजाक

Virat Kohli vs Naveen Ul Haq : गुजरात टाइटंस से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है। आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने एक बार फिर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2023, 11:48 AM IST

ipl-2023-naveen-ul-haq-post-instagram-story-after-rcb-loss-against-gt-and-loss-playoff-spot-virat-kohli.jpg

विराट कोहली के पीछे पड़ा ये खिलाड़ी, RCB के प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचने पर उड़ाया मजाक।

Virat Kohli vs Naveen Ul Haq : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल 2023 का सफर खत्‍म हो गया है। आरसीबी के लिए इस अहम मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर शानदार शतक लगाया, लेकिन शुभमन गिल की सेंचुरी उन पर भारी पड़ गई। इस तरह आरसीबी का प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया है। आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने एक बार फिर आरसीबी मजाक उड़ाया है।


14 अंकों साथ आरसीबी का सफर हुआ खत्‍म

बता दें कि गुजरात टाइटंस के बाद चेन्नई और लखनऊ ने भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली थी। प्‍लेऑफ की चौथी टीम के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच टक्‍कर थी। मुंबई ने अपना आखिरी लीग मैच हैदराबाद के खिलाफ जीतते हुए प्‍वाइंट्स टेबल में 16 अंक हासिल कर लिए। वहीं, आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला गुजरात के खिलाफ हार गई और 14 अंकों साथ उसके सीजन का अंत हुआ।

नवीन ने इस तरह उड़ाया मजाक

आरसीबी की हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। नवीन ने इस स्टोरी में एक हंसते हुए व्यक्ति की तस्‍वीर लगाई है। हक की इस पोस्‍ट को आरसीबी की हार का मजाक उड़ाने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि लखनऊ में मैच के बाद हक का विराट से विवाद हुआ था। लगता है वह उसे अभी तक भूले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : IPL से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए फाफ डुप्‍लेसिस, इन खिलाडि़यों पर फूटा गुस्‍सा

24 को मुंबई से भिड़ेगी लखनऊ

बता दें क‍ि नवीन उल हक की लखनऊ सुपर जायंट्स ने केकेआर को एक रन से हराते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की की थी। अब लखनऊ का अगला मुकाबला 24 मई को एलिमिनेटर में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल ने रचा इतिहास, विराट समेत इन दिग्‍गजों के रिकॉर्ड किए ध्‍वस्‍त