30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RCB vs GT: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, विराट समेत इन दिग्‍गजों के रिकॉर्ड किए ध्‍वस्‍त

Shubman Gill : आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी के खिलाफ शुभमन गिल ने मैच जिताऊ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। ऑरेंज कैप की दौड़ में फॉफ डुप्लेसिस 730 रन के बाद गिल 680 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस शतक के साथ ही उन्‍होंने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 May 2023, 10:35 AM IST

ipl-2023-shubman-gill-becomes-youngest-player-to-hit-two-consecutive-century-virat-kohli.jpg

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, विराट समेत इन दिग्‍गजों के रिकॉर्ड किए ध्‍वस्‍त।

Shubman Gill : आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली की सेंचुरी शुभमन गिल के शतक के सामने फीकी पड़ गई है। कोहली ने जहां सधी हुई शतकीय पारी खेलते हुए टीम का स्‍कोर 197 तक पहुंचाया। वहीं शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ मैच जिताऊ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। इस साल 23 वर्षीय शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है। टेस्ट, वनडे और टी20 के बाद उन्‍होंने आईपीएल में भी रनों की जमकर बारिश की है। ऑरेंज कैप की दौड़ में फॉफ डुप्लेसिस 730 रन के बाद गिल 680 रन के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आरसीबी के खिलाफ शतक लगाते हुए उन्‍होंने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


आरसीबी ने रविवार को गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में लगातार दूसरा शतक (61 गेंद पर 101 रन) लगाते हुए टीम के स्‍कोर को 197 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने महज 52 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेलते हुए आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया।

इसके साथ ही शुभमन गिल आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन, जोस बटलर और विराट कोहली ही ये कमाल कर सके हैं।

चार पारियों में से तीन में 90+ रन

बता दें कि शुभमन गिल ने इस मैच से पहले हैदराबाद के खिलाफ 101 रन की विस्‍फोटक पारी खेली थी। वह चार पारियों में तीन बार 90+ स्‍कोर करने वालेे आईपीएल के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। गिल से पहले आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा कोई भी बल्‍लेबाज नहीं कर सका है। एलएसजी के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद 94 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में चयन को लेकर रिंकू सिंह ने दिया दिल जीत लेने वाला रिएक्‍शन

ऑरेंज कैप भी अपने नाम करेंगे शुभमन गिल!

शुभमन गिल ने इस सीजन में अभी तक 14 मैच की 14 पारियों में 56.67 के औसत और 152.46 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्‍ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं। इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं।

फॉफ डुप्लेसी से वह केवल 50 रन पीछे हैं। फॉफ का सफर खत्‍म हो चुका है। ज‍बकि गिल को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। वह जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :IPL प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्‍वीर साफ, देखें कब-कब और किसके बीच होंगे मुकाबले