IPL 2023 प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्वीर साफ, देखें कब-कब और किसके बीच होंगे मुकाबले
नई दिल्लीPublished: May 22, 2023 09:51:01 am
IPL 2023 Playoffs Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। लीग राउंड खत्म होने के बाद अब 23 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। आइये जानते हैं आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में कब-कब और किसके बीच मुकाबले खेले जाएंगे?


IPL 2023 प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्वीर साफ, देखें कब-कब और किसके बीच होंगे मुकाबले।
ipl 2023 Playoffs Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। 70 मैचों के बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे और 28 मई को आईपीएल 2023 का चैंपियन मिल जाएगा। आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। आरसीबी की हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाद हो गई है। इस तरह अब प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 23 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आइये जानते हैं आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल क्या है?