
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: cricinfo)
Zim vs Aus 3rd ODI Highlights: जिम्बाब्वे की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर चुकी है। अब तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड में खेला जा रहा है। जहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 271 रन लगाते हुए विपक्षी टीम के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे की ओर से इनोसेंट काइया, क्रेग इर्विन और कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार अर्धशतक लगाए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से नॉथन एलिस ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद ही खराब रही उसने पावरप्ले (14.3) ओवर में ही अपने तीन विकेट महज 68 के स्कोर पर गंवा दिए। बेन कुरेन (7), ब्रायन बेनेट (30) और ब्रेंडन टेलर (9) के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इनोसेंट काइया और क्रेग इर्विन ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला इन दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी हुई। लेकिन, इसी बीच काइया (55) को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा और कप्तान सिकंदर रजा को क्रीज पर आना पड़ा। जिम्बाब्वे को चौथा झटका क्रेग इर्विन के रूप में 209 के स्कोर पर लगा। वह 79 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 59 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने।
कप्तान सिकंदर रजा ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इसी बीच रजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और जिम्बाब्वे के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। अंत में रजा 72 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। जिम्बाब्वे ने 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नॉथन एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अब ऑस्ट्रेलिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।
Updated on:
20 Sept 2026 05:25 pm
Published on:
20 Sept 2026 04:58 pm
