20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Shafali Verma T20I Record: शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में महिला क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ इतिहास रच दिया है। अब उनके पास सेमीफाइनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन का विश्‍व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 20, 2026

Shafali Verma T20I Records

भारतीय स्‍टार ओपनर शेेफाली वर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

Shafali Verma T20I Records: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय स्‍टार ओपनर शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। उनकी इस पारी के दम पर भारत जोरदार तरीके फाइनल में एंट्री मारी है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए शेफाली की सिर्फ 49 गेंदों पर शतकीय पारी के दम पर चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्‍लदेश की महिला टीम महज 81 के स्‍कोर पर सिमट गई। अब फाइनल में भारत की भिड़ंत 22 सितंबर को श्रीलंका से होगी। जहां शेफाली के पास एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के विश्‍व रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बनाते ही लॉरा वोल्वार्ड्ट को छोड़ेंगी पीछे

बता दें कि एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले दक्षिण अफ्रीका की स्‍टार खिलाड़ी लॉरा वोल्वार्ड्ट शीर्ष पर काबिज हैं। उन्‍होंने वह 2026 में 824 रन बना चुकी हैं। इसके बाद दूसरे स्‍थान पर शेफाली वर्मा है, जो इस साल अब तक 815 रन बना चुकी हैं। एशियन गेम्‍स के फाइनल में वह 10 रन बनाते ही लॉरा से आगे निकल जाएंगी।

एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीवर्षमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट100506s
1लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)2026242482443.36138.722415
2शेफाली वर्मा (भारत)2026232381538.80162.671735
3नताशा माइल्स (हांगकांग)2026272780036.3695.461610
4ईशा ओजा (यूएई)2025222277941.00146.422311
5यास्मिन दासवानी (हांगकांग)2026222277955.64105.12051
6स्मृति मंधाना (भारत)2024232176342.38126.530816
7चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)2026212172142.41145.361225
8चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)2024212172040.00126.762432
9ईशा ओजा (यूएई)2024202071141.82111.791417
10नन्नापत कोंचारोएनकाई (थाईलैंड)2026252270744.18100.42040

साल के अंत तक शीर्ष पर बनी रह सकती हैं शेफाली वर्मा

भारतीय महिला टीम को एशियन गेम्‍स के फाइनल के बाद इस साल जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। इस तरह शेफाली वर्मा के पास अभी कुल सात मैच इस साल में बचे हैं। जबकि लॉरा वोल्वार्ड्ट को भारत के खिलाफ ही तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर शेफाली इसी तरह फॉर्म में रहीं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर सकती हैं, जो शायद लंबे समय तक बरकरार रहे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग