
IPL से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस, इन खिलाडि़यों पर फूटा गुस्सा।
RCB vs GT : करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम गत विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी की टीम एक बार फिर बड़े स्कोर का बचाव नहीं करने में नाकाम रही। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस काफी निराश नजर आए और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए हार का ठीकरा अपने कुछ खिलाडि़यों पर फोड़ दिया। फाफ ने साफ किया कि आखिरी क्यों इस सीजन में भी आरसीबी खिताब जीतने से क्यों चूक गई? आइये आपको भी बताते हैं क्या कहा आरसीबी के कप्तान ने?
बोले- मैं बहुत निराश हूं
आरसीबी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं। इस मैच में हम बेहद मजबूत टीम के साथ उतरे थे। दूसरी पारी में मैदान बहुत गीला था। हालांकि पहली पारी में भी गीला था, लेकिन दूसरी पारी में हमें कई दफा गेंद बदलनी पड़ी। विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। हमें लग रहा था कि हमने विशाल स्कोर खड़ा किया है, लेकिन शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हमसे मैच छीन लिया।
विराट कोहली की शान में गढ़े कसीदे
फाफ ने कहा कि बल्लेबाजी की बात की जाए तो टॉप-4 ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मध्य क्रम पूरे सीजन अच्छा करने में नाकाम रहा। खासतौर से हम डेथ ओवर्स में अच्छा नहीं कर सके। कोहली ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया। यही वजह है कि हमने इस सीजन में 40 रन से कम की ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं की। हमें अंत में पारी को अच्छे से खत्म करने की जरूरत थी।
यह भी पढ़ें : शुभमन गिल ने रचा इतिहास, विराट समेत इन दिग्गजों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त
इन खिलाडि़यों को बताया हार का जिम्मेदार
आरसीबी के कप्तान ने दिनेश कार्तिक जैसे मध्य क्रम बल्लेबाज पर टूर्नामेंट से बाहर होने का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और अंत में तेजी से रन बनाए थे। लेकिन, इस बार वह ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि आप अगर प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को देखेंगे तो पाएंगे कि उनके पास 5 और 6 नंबर पर बेहतरीन हिटर हैं!
यह भी पढ़ें : IPL प्लेऑफ के शेड्यूल की तस्वीर साफ, देखें कब-कब और किसके बीच होंगे मुकाबले
Published on:
22 May 2023, 11:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.