30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री सवालों के घेरे में, नाराज है BCCI, पब्लिक इवेंट में हुए थे शामिल

कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली ने पिछले सप्ताह लंदन में एक पब्लिक इवेंट में भाग लिया था। इसके बाद रवि शास्त्री रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Sep 2021, 10:52 AM IST

Virat Kohli and Ravi Shastri

Virat Kohli and Ravi Shastri

टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में जीत हासिल कर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली है। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से बीसीसीआई नाराज है। बोर्ड की नाराजगी का कारण टेस्ट मैच नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली ने पिछले सप्ताह लंदन में एक पब्लिक इवेंट में भाग लिया था। इसके बाद रवि शास्त्री रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सोमवार को रवि शास्त्री के करीबी संपर्क में रहे बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर भी कोविड 19 पॉजीटिव पाए गए। इसके साथ ही टीम फिजियो नितिन पटेल अभी आइसोलेशन में हैं।

दोनो से पूछे जाएंगे सवाल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रवि शास्त्री और विराट कोहली ने पिछले हफ्ते लंदन में एक बुक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट की तस्वीरें बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ साझा की गई हैं। अब बोर्ड इस मामले में जांच करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले ने बोर्ड को शर्मिंदा किया है। कोच और कप्तान से पूरे मामले के बारे में ओवल टेस्ट के बाद सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही टीम के प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंगरे भी इस मामले में जांच के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड से छीनी जीत, चौथे टेस्ट में 157 रनों से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

ईसीबी से टीम इंडिया ने नहीं ली थी क्लीयरेंस
वहीं ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार,टीम इंडिया ने इस बारे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से क्लीयरेंस नहीं ली थी। वहीं बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि बोर्ड इस मामले को लेकर ईसीबी से संपर्क में है। साथ ही कोशिश की जा रही है कि बिना किसी समस्या के यह सीरीज पूरी हो जाए। वहीं शास्त्री को लेकर उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सिलेक्शन मीटिंग भी है। ऐसे में हो सकता है कि कोहली और शास्त्री वाले मुद्दे को इस मीटिंग में उठाया जाए।

यह भी पढ़ें— डेब्यू मैच में पहली गेंद पर ओझा और भुवनेश्वर सहित इन 6 गेंदबाजों ने चटकाए हैं विकेट, देखें लिस्ट

बोर्ड ने दी थी सावधानी बरतने की सलाह
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि यह कोई आधिकारिक इवेंट नहीं था जिसे किसी भी बोर्ड ने आयोजित किया हो। साथ ही उन्होंने कहा कि बोर्ड के सचिव जय शाह ने हर टीम सदस्य को सीरीज से पहले पत्र लिखकर सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की हिदायत दी थी। टीम का यह एक्शन बोर्ड को ज्यादा पसंद नहीं आया है।