30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेब्यू मैच में पहली गेंद पर ओझा और भुवनेश्वर सहित इन 6 गेंदबाजों ने चटकाए हैं विकेट, देखें लिस्ट

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा अब तक 53 बल्लेबाज कर चुके हैं। लेकिन डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर इन 6 गेंदबाजों ने विकेट चटकाकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Sep 2021, 4:06 PM IST

bhuvneshwar_kumar.jpg

हर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का सपना देखता है, लेकिन अब तक यह करिश्मा 53 गेंदबाज ही कर पाए हैं। जिसमें 2 भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। 53 में से कुछ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने यह करिश्मा अपने डेब्यू मैच में किया है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।

भुवनेश्वर कुमार
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वर्ष 2012 में क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर मोहम्मद हफीज को बोल्ड करके अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड किया था।

प्रज्ञान ओझा
प्रज्ञान ओझा ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। उन्होंने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में ओझा ने पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन को धोनी के हाथों कैच आउट कराया था।

एंड्रयू मैथिंसन
न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज एंड्रयू मैथिंसन ने साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को आउट किया था।

माइकल कॉस्प्रोविच
माइकल कॉस्प्रोविच ने साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसकी पहली गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग को बोल्ड आउट किया था।

अजय ललचेटा
अजय ललचेटा ने 2015 में T20 क्रिकेट में यह कमाल किया। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में अजय ने हांगकांग के बल्लेबाज निजाकत खान को क्लीन बोल्ड किया था।

ज्योफ अर्नोल्ड
ज्योफ अर्नोल्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1972 में डेब्यू किया था और उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाए था। ज्योफ अर्नोल्ड ने ग्रीम वाटसन का विकेट हासिल किया था।