29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह लोकप्रिय क्रिकेटर फिर बन सकेगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, बोर्ड हटा सकता है बैन

ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड (Cricket Australia) जल्द ही डेविड वॉर्नर (David Warner) पर कभी कप्तान ना बन पाने के बैन को जल्द ही हटा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Oct 2022, 1:51 PM IST

david_warner.jpg

David Warner

अगले साल भारत में होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप (ODI Cricket World Cup) से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर लगे कभी कप्तान ना बन पाने के बैन को जल्द ही हटा सकता है। बोर्ड के चीफ एग्क्यूज़ीटिव निक हॉकली (Nick Hockley) ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड वॉर्नर पर लगे इस लाइफटाइम बैन (Lifetime Ban) को हटाने पर विचार कर रहा है।


रहा है अच्छा व्यवहार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन लैचलान हेन्डरसन (Lachlan Henderson) के अनुसार वॉर्नर का पिछले सालों में मैदान और इसके बाहर अच्छा व्यवहार रहा है। साथ ही एक खिलाडी के तौर पर उन्होंने काफी विकास भी किया है। ऐसे में बोर्ड उनपर लगे बैन को हटाने में दिलचस्प है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के कोड (नियम) को फिर से लिखना होगा, जिसके लिए इस शुक्रवार को होने वाली डायरेक्टर्स मीटिंग में चर्चा की जाएगी और इसी दौरान इस पर फैसला भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- मैच फिक्सिंग के कारण इस खिलाड़ी पर लगा 14 साल का बैन

वनडे कप्तानी का पद है खाली

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी का पद खाली है। ऐसे में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इस पद के लिए एक अच्छे खिलाड़ी को चुनना चाहती है, जिसक लिए वॉर्नर के नाम पर विचार किया जा रहा है।


बैन का कारण

डेविड वॉर्नर पर 2018 में बॉल से छेड़छाड़ (2018 Australian ball-tampering scandal / Sandpapergate scandal) करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर यह बैन लगा था। इसके लिए उनपर और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर इस बैन के साथ ही दोनों पर 1 साल सभी तरह का क्रिकेट खेलने से भी बैन लगा था। कैमरॉन बैनक्रॉफ्ट (Cameron bancroft) पर 9 महीने तक क्रिकेट ना खेल पाने का बैन लगा था।

यह भी पढ़ें :- IND vs. SA 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 3 मैच की सीरीज़ 2-1 से जीती