29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच फिक्सिंग के कारण इस खिलाड़ी पर लगा 14 साल का बैन

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक घरेलू क्रिकेटर मेहर छायाकार पर मैच फिक्सिंग के चलते क्रिकेट से 14 साल का बैन लग गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Oct 2022, 2:04 PM IST

match_fixing.jpg

Match Fixing

क्रिकेट (Cricket) और मैच फिक्सिंग (Match-Fixing) का पुरान नाता रहा है। क्रिकेट इतिहास में मैच फिक्सिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि पहले से सख्त नियम और आईसीसी (ICC) की निगरानी के चलते अब मैच फिक्सिंग के पहले जितने मामले देखने को नहीं मिलते, पर कुछ लोग नियम और निगरानी की परवाह किए बिना भी इस तरह की हरकत करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक घरेलू क्रिकेटर मेहर छायाकार पर कुछ समय पहले मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था, जिसमें हाल ही में उसे दोषी पाया गया है।


क्या है मामला?

विकेटकीपर-बल्लेबाज मेहर छायाकर (Mehar Chhayakar) पर 2019 में एक अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ और इसके बाद उसी साल कनाडा (Canada) में आयोजित एक टी-20 टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया है।

यह भी पढ़ें :- IND vs. SA 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 3 मैच की सीरीज़ 2-1 से जीती

14 साल का बैन

आईसीसी ने इस मामले में सुनवाई के बाद भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत 7 उल्लंघनों के लिए मेहर पर क्रिकेट के हर फॉर्मेट से 14 साल का बैन लगा दिया है। इस बात की जानकारी आईसीसी ने आज ही दी है।


आरोपों का खंडन

मेहर ने मैच फिक्सिंग के इस पूरे मामले पर बयान दिया है और सभी आरोपों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें :- विराट कोहली के बारे में सवाल पर रविचंद्रन अश्विन की रिपोर्टर को गुगली, दिया मज़ेदार जवाब