3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली के बारे में सवाल पर रविचंद्रन अश्विन की रिपोर्टर को गुगली, दिया मज़ेदार जवाब

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन से विराट कोहली के बारे में एक सवाल पूछ लिया। इसपर भारतीय गेंदबाज ने एक मज़ेदार जवाब दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Oct 2022, 5:32 PM IST

virat_kohli_and_r_ashwin.jpg

Virat Kohli and Ravichandran Ashwin

ऑस्ट्रेलिया में आने वाले रविवार यानि की 16 अक्टूबर से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड (T-20 Cricket World Cup) कप शुरू हो रहा है। सभी क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं। भारतीय प्रशंसक भी ज़ोरशोर से टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कई भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं और वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास शुरू कर चुके हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने एक अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने जब रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) से विराट कोहली के बारे में सवाल पूछा, तो अश्विन ने इसपर एक मज़ेदार जवाब दिया।


अश्विन की रिपोर्टर को गुगली

दरअसल अभ्यास मैच के बाद एक रिपोर्टर ने अश्विन से कोहली के इस मैच में नहीं खेलने पर बात की। इसके साथ ही उसने यह भी पूछा कि क्या अगले अभ्यास मैच में कोहली खेलेंगे? इसपर मज़ेदार जवाब देते हुए अश्विन ने कहा, "काश मैं एक दिन राहुल द्रविड़ की जगह ले पाऊँ और आपके इस सवाल का जवाब दे सकू। लेकिन इस समय मेआपका अंदाज़ा उतना ही अच्छा है, जितना मेरा।"


यह भी पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने दी वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने की सलाह, जानिए कारण