3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने दी वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने की सलाह, जानिए कारण

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का करने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Oct 2022, 4:00 PM IST

odi.jpg

ODI Cricket

"वनडे क्रिकेट को 50 ओवर से घटाकर 40 ओवर का कर देना चाहिए।" ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) कह रहे है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 50 ओवर वाले वनडे क्रिकेट (One Day Cricket) के फॉर्मेट में बदलाव कर इसे 40 ओवर का करने की सलाह दी। यानि की दोनों पारियों को मिलाकर 80 ओवर।


बताया कारण

ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा कि अगर वनडे क्रिकेट के 50 ओवर को घटाकर 40 ओवर का कर दिया जाए, तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उस्मान ने इसके पीछे के कारण पर बात करते हुए कहा, "टी-20 (T-20) क्रिकेट कमाल का है। टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) इस खेल का शिखर है। लेकिन वनडे क्रिकेट, इसके 50 ओवर में से बीच के 40 ओवर अगर हटा दिए जाए तो यह बेहतरीन होगा। आप खेल रहे होंगे और आपकी पारी के 25 ओवर समाप्त हो चुके हैं और फिर आपके दिमाग में यह ख्याल आएगा कि अब तो सिर्फ 15 ओवर ही बचे हैं, 25 नहीं। ऐसे में आप बेहतर खेलेंगे। इससे खेल और रोमांचक बनेगा।"


यह भी पढ़ें :- Chris Gayle ने की भविष्यवाणी, इन दो टीम्स के बीच होगा इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

इससे पहले खेल चुके है 40 ओवर का क्रिकेट

उस्मान ने बताया कि कुछ साल पहले वह इंगलैंड में 40 ओवर का Pro40s क्रिकेट खेल चुके है। उनका कहना है कि उन्हें इसमें बहुत मज़ा आया था।

यह भी पढ़ें :- कपिल देव के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कुछ लोगों ने सराहा, कईयों ने लताड़ा