3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chris Gayle ने की भविष्यवाणी, इन दो टीम्स के बीच होगा इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

वेस्ट इंडीज़ के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस गेल ने हाल ही में एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने ऐसी दो टीम्स का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Oct 2022, 3:16 PM IST

chris_gayle.jpg

Chris Gayle

2022 का टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T-20 Cricket World Cup) इसी महीने की 16 तारीख यानि की आने वाले रविवार से ऑस्ट्रेलिया (Australia) में शुरू होने वाला है। हर क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस एक बार फिर से भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) के रोचक मुकाबले के लिए उत्साहित हैं। वहीँ पिछली बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना ख़िताब बचाने के लिए उतरेगी। इसी बीच वेस्ट इंडीज़ के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने हाल ही में इस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचने वाली दो टीमों की भविष्यवाणी कर दी है।


क्या है क्रिस गेल की भविष्यवाणी?

क्रिस गेल की भविष्यवाणी के अनुसार वेस्ट इंडीज़ (West Indies) और ऑस्ट्रेलिया इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल (Final) में एक दूसरे का सामना करेंगी। उन्होंने यह भविष्यवाणी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में की।


यह भी पढ़ें :- कपिल देव के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कुछ लोगों ने सराहा, कईयों ने लताड़ा

क्रिकेट फैंस को चौंकाया

इस वर्ल्ड कप में कई मज़बूत दावेदार हैं। ऐसे में क्रिस गेल की इस भविष्यवाणी (Prediction) ने क्रिकेट फैंस को चौका दिया है।