2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल देव के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कुछ लोगों ने सराहा, कईयों ने लताड़ा

क्रिकेट जगत में कपिल देव (Kapil Dev) का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी की कप्तानी में ही देश ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसपर उन्हें सराहना से ज़्यादा लताड़ का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Oct 2022, 6:38 PM IST

kapil_dev.jpg

Kapil Dev

क्रिकेट इतिहास में महानतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। देश में शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट प्र्रेमी होगा, जिसे यह नहीं पता होगा कि कपिल देव की कप्तानी में ही भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। कौन भूल सकता है वो पल, जब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में कपिल देव ने वर्ल्ड कप उठाया था। पर हाल ही में इस दिग्गज ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे इन्हें सराहना कम और लताड़ का ज़्यादा सामना करना पड़ रहा है।


क्या कहा कपिल देव ने?

बीते रविवार "चैट विद चैंपियंस" (#ChatWithChampions) इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें कपिल देव ने भी हिस्सा लिया और स्टेज पर मौजूद रहे। यहीं पर उन्होंने क्रिकेट के वर्तमान दौर में खिलाड़ियों के प्रेशर महसूस करने पर चर्चा करते हुए कहा, "मैं अक्सर ही टीवी पर खिलाड़ियों को यह कहते हुए सुनता हूँ कि उनपर आईपीएल (IPL) खेलने का बहुत प्रेशर रहता है। ऐसे में मैं सिर्फ यही सलाह दे सकता हूँ कि आप मत खेलो। अगर किसी खिलाड़ी में खेल के लिए जूनून है, तो उसपर किसी बभी तरह का प्रेशर नहीं होगा। मुझे यह अमरीकन शब्द "डिप्रेशन" (Depression) समझ में नहीं आता। मैं एक किसान रहा हूँ और इसलिए क्रिकेट खेलता था क्योंकि मुझे इसमें मज़ा आता था। अगर आपको खेलने में मज़ा आता है तो आप किसी भी तरह का प्रेशर महसूस नहीं करेंगे।"


हर तरफ से आलोचना का करना पड़ रहा है सामना

कपिल देव के इस बयान पर उन्हें तारीफ तो बहुत ही कम मिल रही हैं, पर आलोचना हर तरफ से हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स कपिल देव के इस बयान की आलोचना करते हुए इसे मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) का मज़ाक उड़ाना बता रहे हैं। आज के इस समय में जहाँ मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर मुद्दा माना जाता है, कपिल देव के इस बयान के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उनके बयान को बेतुका बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे नासमझी बता रहे हैं। कुछ लोग इससे निराश हैं, तो कुछ लोग तो इतना भी कह रहे हैं कि इस बयान की वजह से कपिल देव ने उनका सम्मान खो दिया है। साथ ही कुछ लोग तो कपिल देव का समर्थन करने वाले लोगों को भी गलत बता रहे हैं।