प्रवीण आमरे ने खिलाडि़यों की चोट पर बड़ा अपडेट
सहायक कोच प्रवीण आमरे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद खिलाडि़यों की चोट पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि डेविड वार्नर और इशांत शर्मा के एक सप्ताह में ठीक होने की उम्मीद है। दोनों ही खिलाड़ी सोमवार को केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि डेविड वार्नर अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे तो इशांत शर्मा पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं।
मुंबई के खिलाफ दिल्ली दर्ज की शानदार जीत
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी ने जेक फ्रेजर मैकगर्क 84 रन, शाई होप 41 रन और स्टब्स की 48 रन की पारी की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 257 रन टांगे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली ने 10 रन से शानदार जीत दर्ज की।