क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जनवरी तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

मुख्य चयनकर्ता ने कहा था कि वह अब महेंद्र सिंह धोनी से आगे देख रहे हैं। हालांकि अब एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

Dec 09, 2019 / 04:23 pm

Mazkoor

नई दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही लग रही है। वह इसके बाद से ही क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। लेकिन अब धोनी ने खुद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह जनवरी तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसके बाद से यह कयास लगने लगे हैं कि फरवरी के बाद वह भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं और यदि सबकुछ योजनानुसार रहा तो वह 2020 अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप भी खेल सकते हैं।

नौ साल की रिलेशनशिप के बाद सिद्धेश लाड ने हीरल खत्री से की शादी, केकेआर ने दी बधाई

जनवरी में लेंगे निर्णय

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि फिलहाल तो इतना कह सकता हूं कि वह जनवरी तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस दौरान रांची में थोड़े से अभ्यास के बाद वह जनवरी के अंत तक इस विषय में फैसला लेंगे कि क्या करना है। उन्होंने बताया कि झारखंड की अंडर-23 या रणजी टीम के साथ वह थोड़ा-बहुत अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा इस दौरान और कोई क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

ग्रीम स्मिथ का सीएसए का क्रिकेट निदेशक बनना तय, इंग्लैंड के खिलाफ होगी उनकी परीक्षा

मुख्य चयनकर्ता ने कही थी धोनी से आगे देखने की बात

पिछले दिनों टीम इंडिया का चयन करते हुए टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि अब वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे बढ़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ऋषभ पंत के लगातार फ्लॉप होने के बावजूद और मौके देने की बात कही थी। इससे लग रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी का युग अब समाप्त हो चुका है। हालांकि अब बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली यह घोषणा कर चुके हैं कि चयनकर्ताओं का कार्यकाल खत्म हो गया है। यानी अब नई चयन समिति धोनी के भविष्य का फैसला करेगी। ऐसे में यह देखना होगा कि वह धोनी को लेकर क्या सोचते हैं।

Home / Sports / Cricket News / महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जनवरी तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.