
Hardik Pandya dance
सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa के गाने श्रीवल्ली पर क्रिकेटर्स जमकर रील बना रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करके फैंस को एंटरटेन करते ही रहते हैं। इस बीच हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर श्रीवल्ली का डांस स्टेप किया है। हार्दिक के साथ इस मजेदार रील में उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। हार्दिक पांड्या श्रीवल्ली गाने पर रील बनाते हुए अल्लू अर्जुन की हुबहु नकल करते हुए दिख रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी अपनी पुष्पा नानी।'
हार्दिक पांड्या ने अपने इस वीडियो में अल्लू अर्जुन को भी टैग किया था। हार्दिक और उनकी नानी को डांस करता देखकर अल्लू अर्जुन खुदको कमेंट करने से ना रोक पाए। अल्लू अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत क्यूट. इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और आदर।' इस कमेंट के साथ ही अल्लू अर्जुन ने प्यार भरी स्माइली भी बनाकर भेजी।
बता दें कि पुष्पा द राइज फिल्म के इस गाने पर इससे पहले ड्वेन ब्रावो, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना ने भी रील बनाई थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हार्दिक पांड्या की इस रील को भी फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक हार्दिक की इस रील को लाखों बार देखा जा चुका है।
मालूम हो कि ड्वेन ब्रावो ने भी बीते दिन इसी गाने पर डांस करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। ड्वेन ब्रावो के इस वीडियो पर भी अल्लू अर्जुन ने कमेंट किया था। इसके अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान भी कई खिलाड़ियों को अल्लू अर्जुन की नकल उतारते हुए देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से जुड़े 4 विवाद, फैन को गाली देने से लेकर राष्ट्रगान के समय च्युइंग गम चबाने तक
Updated on:
26 Jan 2022, 7:11 PM IST
Published on:
26 Jan 2022, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.