
Virat Kohli Faces Backlash
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर अपने एग्रेसिव रवैये के लिए काफी जाने जाते हैं। विराट कोहली जितने शानदार खिलाड़ी हैं उससे कहीं ज्यादा उनमें गुस्सा भरा है। क्रिकेट के मैदान पर भी विराट कोहली के साथ ऐसे वाक्ये हुए हैं जब उन्होंने अपना आपा खोया है। वैसे तो विराट ज्यादातर मौकों पर बल्ले से ही जवाब देना बेहतर समझते हैं लेकिन, कई बार हालात बेकाबू हो जाते हैं। विराट भी अपने करियर के दौरान ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे विराट कोहली से जुड़े 3 विवाद जिसके बाद काफी बवाल उठा था।
दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाना: जनवरी 2012 में विराट कोहली अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे। विराट उस वक्त काफी युवा थे और दर्शकों के लगातार कमेंट ने उन्हें गुस्से में ला दिया था। विराट इतना ज्यादा गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को मैच के दौरान ही मिडिल फिंगर दिखा दी थी जिसकी तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी।
फैन को दी गाली: आईपीएल 2013 में विराट कोहली को इस हद तक गुस्सा होते हुए देखा गया था कि उन्होंने डगआउट में वापसी के समय स्टेंड में बैठे चेन्नैई सुपर किंग्स के फैन पर गालियों की बौछार कर दी थी। दरअसल, जब विराट लौट रहे थे तब उस फैन ने कुछ कमेंट किया था जिसके बाद विराट ने आपा खो दिया था।
पत्रकार को कहे अपशब्द: पर्थ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने एक पत्रकार को अपशब्द कह डाले थे। इसमें गलती विराट कोहली की ही थी क्योंकि उन्होंने उस पत्रकार को पहचानने में गलती कर दी थी उन्हें लगा इस पत्रकार ने अनुष्का शर्मा के बारे में गलत रिपोर्ट छापी थी।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़
राष्ट्रगान के समय च्युइंग गम चबाना: विराट कोहली से जुड़ा यह वाक्या हाल ही में हुए केपटाउन वनडे मैच से जुड़ा है। राष्ट्रगान गाते वक्त विराट कोहली च्युइंग गम चबाते हुए नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। लोगों ने बीसीसीआई से विराट के खिलाफ कार्रवाई तक की मांग कर डाली थी।
यह भी पढ़ें: Vamika की फोटो वायरल होने पर बोले विराट कोहली
Published on:
26 Jan 2022, 11:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.