1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पता चल गया, विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़

विराट कोहली की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही विराट कोहली के 179 मिलियन फॉलोअर्स हैं। virat kohli की net worth की बात करें तो वो सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक भारतीय हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 18 Jan 2022, 4:30 PM IST

Virat Kohli earn 5 crore from Instagram posts

Virat Kohli

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया वहीं वनडे और टी-20 की कप्तानी से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ते ही उनके फैंस बेहद इमोशनल हो गए और ट्विटर पर विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए बीसीसीआई और सौरव गांगुली को जमकर ट्रोल किया। हालांकि, विराट कोहली पर इसका कोई असर नहीं दिखा और वो बिंदास अपने सोशल मीडिया पर एड पोस्ट करते रहे। यूजर्स विराट कोहली के एड पोस्ट करने से थोड़ा खफा दिखे और उन्हें ट्रोल तक करने की कोशिश की। लेकिन, शायद विराट कोहली को ट्रोल करने वाले इस बात से अनजान हैं कि किंग कोहली 1 इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के कितने करोड़ लेते हैं। विराट कोहली की इनकम का एक बड़ा सोर्स इंस्टाग्राम ही है।

विराट कोहली 2021 में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय इंफ्लूएंसर में टॉप पर हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 179 मिलियन फॉलोअर्स हैं। Hopper HQ की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 5 करोड़ रूपए की धनराशि लेते हैं। साल 2021 में विराट कोहली इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय इंफ्लूएंसर रहे। वहीं पूरे वर्ल्ड में उनका नंबर 19वां रहा।

विराट कोहली की कमाई करने का पैमाना केवल इंस्टाग्राम तक ही नहीं सीमित है। इंस्टाग्राम तो विराट कोहली की तमाम आमदनी के सोर्स में 1 छोटा सा सोर्स है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली की सालाना कमाई तकरीबन 130 करोड़ रुपये की है और virat kohli का net worth करीब 900 करोड़ रुपये से भी अधिक है।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI


विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और स्टार्टअप के जरिए जमकर पैसे कमाते हैं। वहीं BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत विराट कोहली की सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये की है। आईपीएल से विराट को हर साल 17 करोड़ रुपये की धनराशि मिलती है।
यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo ने बदली हैं 18 गर्लफ्रेंड

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल