
विराट कोहली की अंपायर से हुई बहस (फोटो- IANS)
Rajat Patidar Catch Controversy in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में विराट कोहली और अंपयार के बीच मैदान के बाहर बहस देखने को मिली। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। इस मुकाबले में RCB पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां टीम के कप्तान रजत पाटीदार के कैच आउट होने के बाद जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि विराट कोहली मैदान के बाद फोर्थ अंपायर से बहस करने लगे।
इस मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और दोनों ओपनर को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जैकब बैथल 5 रन बनाकर आउट हुए, तो विराट कोहली ने तेज़-तर्रार शुरुआत की, लेकिन 28 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार हो गए।
इसके बाद रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली, लेकिन रजत पाटीदार एक विवादित कैच की वजह से पवेलियन लौट गए। दरअसल, पारी के आठवें ओवर में रजत पाटीदार ने अरशद खान की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शानदार शॉट खेला, लेकिन जेसन होल्डर ने कैच तो लपक लिया, मगर जब वह गिरे तब गेंद जमीन से टकरा गई, हालांकि उनके हाथ से गेंद छूटी नहीं। इसके बावजूद अंपायर ने रजत पाटीदार को आउट करार दे दिया।
इसके बाद टीम के कोच और पूर्व कप्तान नाराज़ दिखाई दिए। विराट कोहली तो फोर्थ अंपायर से भिड़ गए और काफी देर तक बहस करते रहे। विराट कोहली साफ कहते हुए नजर आ रहे थे कि यह कैच ड्रॉप था, क्योंकि गेंद जमीन से टकरा गई थी। पाटीदार के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 20 ओवर में 155 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे, जिन्हें राशिद खान ने बोल्ड कर दिया।
अरशद खान ने 3.2 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान को दो-दो सफलता मिली। वहीं, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट हासिल किया और उन्होंने भी ओपनर को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई।
Updated on:
30 Apr 2026 09:34 pm
Published on:
30 Apr 2026 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
