30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात टाइटंस को फिर हराएगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु? आईपीएल इतिहास में दूसरी बार बन रहा ऐसा संयोग

RCB in IPL 2026: रजत पाटीदार एंड कंपनी ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। टीम सिर्फ 2 मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट हासिल कर सकती है।

2 min read
Google source verification
RCB in IPL 2026

विराट कोहली और फिल साल्ट (फोटो- IANS)

GT vs RCB Head to Head in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने अब तक 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत दर्ज की है। टीम के पास 12 अंक हैं और वह प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। टीम सिर्फ दो और मैच जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर सकती है।

गुजरात टाइटंस की राह थोड़ी मुश्किल

वहीं गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। उन्हें बचे हुए 6 मुकाबलों में से कम से कम 4 में जीत हासिल करनी होगी। दोनों टीमें इस सीजन एक बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें फिर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी है। 2022 में जब दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आई थीं, तब दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की थी। साल 2023 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था और उसे गुजरात टाइटंस ने जीत लिया था। 2024 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए, तो दोनों बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी। 2025 में दोनों टीमें एक बार आमने सामने हुईं और उसे गुजरात ने जीत लिया।

ऐसे में 2026 में फिर दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होने जा रही है। पहले मैच में RCB जीत हासिल कर चुकी है और 2024 वाला इतिहास दोहराया जाता है तो दूसरे मुकाबले में भी RCB जीत सकती है। इस मैच में जीत की दावेदार सिर्फ संयोग की वजह से आरसीबी नहीं है, बल्कि उनका फॉर्म भी दमदार है।