1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cristiano Ronaldo ने बदली हैं 18 गर्लफ्रेंड, बिपाशा बसु को सरेआम किया था किस

Cristiano Ronaldo दिलफेंक आशिक रहे हैं। पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वर्तमान में पॉर्टनर जार्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) हैं। खबरों की मानें तो रोनाल्डो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को भी डेट कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 18 Jan 2022, 10:59 AM IST

Bipasha Basu and Cristiano Ronaldo

Bipasha Basu and Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर रोनाल्डो का नाम आज बच्चे हों या बड़े सभी की जुबान पर चढ़ा है। अगस्त 2003 में प्रोफेशनल तौर पर डेब्यू करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज शोहरत और पैसों के मामले में काफी ज्यादा आगे निकल चुके हैं।क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोगों के मन में अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पर्सनल लाइफ से जुड़ा बेहद ही दिलचस्प किस्सा जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) का भी जिक्र है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के अलावा अपने पूरे करियर में गर्लफ्रेंड्स को लेकर खासा चर्चा में रहे हैं। 2003 (प्रोफेशनल तौर पर डेब्यू किया था) से लेकर अब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तकरीबन 18 गर्लफ्रेंड बदल ली हैं। ब्राजिलियन मॉडल जोर्डाना जर्देल, मिया जुडाकेन, जेमा आत्किंसन, ओलिविया, पेरिस हिल्टन कुछ ऐसे फेमस सेलेब्स का नाम है जिन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो डेट कर चुके हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गर्लफ्रेंड की लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का भी आता है। खबरों की मानें तो रोनाल्डो 2007 के दौरान बिपासा को डेट कर रहे थे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बिपाशा बसु को सरेआम किस भी किया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। खबरों के अनुसार दोनों एक साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे जहां ये वाक्या हुआ था।
यह भी पढ़ें: किस टाइप का लड़का चुनोगी अमीर या फिर सिंपल? स्मृति मंधाना ने दिया जवाब


बिपाशा बसु ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो संग अपनी मुलाकात को लेकर कहा था, 'वह बहुत प्यारा इंसान है। उनसे मिलना एक सपने के सच होने जैसा था।' बता दे कि फिलहाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जार्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) हैं। दोनों करीब 5 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो बिना शादी किए हुए ही 6 बच्चों के पिता भी हैं। उनके बच्चे अलग-अलग गर्लफ्रेंड से हुए हैं।
यह भी पढ़ें: The Rock का रिकॉर्ड तोड़ने वाली Aliyah?, जिसने 3 सेकंड में जीता मैच