1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है The Rock का रिकॉर्ड तोड़ने वाली Aliyah?, जिसने 3 सेकंड में जीता मैच

WWE स्मैकडाउन में अपने डेब्यू मुकाबले में Aliyah ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अलियाह ने सिर्फ 3.17 सेकंड में Natalya को हराकर The Rock का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह मैच हद से ज्यादा रोचक हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 17 Jan 2022, 6:22 PM IST

Aliyah broke The Rock record

Aliyah broke The Rock record

WWE के इतिहास में स्मैकडाउन में खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। सुपरस्टार Aliyah ने स्मैकडाउन सिंगल्स में Natalya के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया है। Aliyah ने WWE के इतिहास की सबसे तेज जीत दर्ज करते हुए शानदार रेसलर Natalya को महज 3.17 सेकंड में शिकस्त दे दी। गौर करने वाली बात यह थी कि ये Aliyah का डेब्यू मैच था जिसमें उन्होंने इतिहास रचने में कामयाबी पाई। वहीं उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार और डब्लूडब्लूई चैंपियन The Rock का रिकॉर्ड तोड़ा है।

द रॉक ने 1998 की सर्वाइवर सीरीज को दौरान बिग बॉस मैन को सिर्फ 4 सेकंड में हराकर मुकाबला जीता था। उसके बाद से लेकर अब तक इस रिकॉर्ड को कोई भी महारथी नहीं तोड़ सका लेकिन, Aliyah ने अपने कौशल का परिचय देते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। The Rock का ये रिकॉर्ड करीब 23 साल तक रहा।

बता दें कि रिंग बजने से पहले Natalya ने Aliyah पर लातों और घूसों की बारिश कर दी। Aliyah जमकर पिट रही थीं और एक पल के लिए ऐसा लगा कि वो मैच खेल ही नहीं पाएंगी लेकिन, अलियाह ने मैच खेलने का फैसला किया जिसके बाद जैसे ही मैच के लिए रिंग बजी अलियाह ने आव देखा ना ताव और Natalya को पिन डाउन कर दिया।
यह भी पढ़ें: किस टाइप का लड़का चुनोगी अमीर या फिर सिंपल? स्मृति मंधाना ने दिया जवाब


अलियाह के बारे में रोचक बातें:
23 नवम्बर 1994 को जन्मीं अलियाह का असली नाम Nhooph Al Areebi है लेकिन, रिंग में वो नाम बदलकर उतरती हैं। अलियाह का जन्म टोरंटो, ओंटारियो में हुआ था। वह सीरियाई और इराकी मूल की हैं। अलियाह एक सख्त, रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में जॉर्ज ब्राउन कॉलेज में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की। 2008 में उन्होंने रेसलिंग में जाने का फैसला किया था।