1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस टाइप का लड़का चुनोगी अमीर या फिर सिंपल? स्मृति मंधाना ने दिया जवाब

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। स्मृति मंधाना को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। स्मृति मंधाना के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। स्मृति मंधाना ने इस सवाल पर रिएक्ट किया है कि वो किस टाइप का लड़का पसंद करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 17 Jan 2022, 3:11 PM IST

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। स्मृति मंधाना डे टू डे लाइफ में भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और क्रिकेट के अलावा वो अपने लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्मृति मंधाना को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। स्मृति मंधाना किसे डेट करी हैं? स्मृति मंधाना अपने दिन के नियमित कार्य कैसे करती हैं? ऐसे तमाम सवाल हैं जो फैंस के मन में घूमते रहते हैं। इस बीच स्मृति मंधाना के पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वो कुछ मजेदार सवालों के जवाब देते हुए भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति मंधाना बैग पैक करके ट्रेनिंग के लिए निकल रही होती हैं। इस दौरान लिफ्ट के पास रुककर स्मृति मंधाना अपना फोन निकालती हैं और फैन द्वारा भेजे गए एक सवाल को पढ़ती हैं। स्मृति मंधाना से उनके एक फैन ने सवाल पूछते हुए उन्हें मैसेज किया था, 'किस टाइप का लड़का अपने लिए चुनोगी आप? करोड़पति या फिर सिंपल लड़का?'

इस सवाल को पढ़ते ही स्मृति मंधाना के चेहरे के भाव बदलते हैं और वो इस सवाल का जवाब देने के बजाए इसे टालते हुए कहती हैं, 'क्या है ये।' इस दौरान स्मृति मंधाना के चेहरे पर स्माइल देखने लायक थी। खबरों की मानें तो स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोसर पलाश मुच्छल जो कि पलक मुच्छल के भाई हैं उन्हें डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा

स्मृति मंधाना को कई मौकों पर कंपोसर पलाश मुच्छल के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं अगर स्मृति मंधाना के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाली वह इकलौती खिलाड़ी हैं। इसके अलावा स्मृति मंधाना के नाम ही सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें: 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी