
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, जडेजा समेत 3 खिलाड़ी टॉप-10 में।
ICC Test Rankings : बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में बड़ी भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी झंडे गाड़ दिए हैं। ऑलराउंडर की लिस्ट में पहली बार रवींद्र जडेजा ने स्थान बनाया है तो अश्विन और अक्षर पटेल ने भी लंबी छलांग लगाई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उन्हें पछाड़कर नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने अपने करियर में छठी बार पुरुषों की टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पहली बार मई 2016 में नंबर 1 बने थे और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा से आगे निकलने से पहले नवंबर 2018 में शीर्ष पर थे।
बता दें कि इसके साथ ही 40 साल की उम्र में एंडरसन के शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज है। उनसे आगे 1936 में ऑस्ट्रेलियाई महान क्लेरी ग्रिमेट शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले वाले वह सबसे उम्रदराज गेंदबाज हैं। एंडरसन के बाद अश्विन 864 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन के 866 अंक हैं। 2019 से शीर्ष पर रहे कमिंस 858 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
इन बल्लेबाजों ने लगाई लंबी छलांग
इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप 6 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर, हैरी ब्रूक 12 स्थान की बढ़त के साथ 31वें स्थान पर और बेन डकेट 13 पायदान की छलांग से 38वें स्थान पर आ गए हैं। ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल और डेवोन कॉनवे क्रमश: 11वें और 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया ही बनेगी विश्व विजेता, वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी
भारत के तीन ऑलराउंडर टॉप 10 में
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा दिल्ली में दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के बाद सात स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सितंबर 2019 के बाद पहली बार वह शीर्ष 10 में आए हैं। उनके स्पिन साथी रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि भारत के अन्य स्पिनर अक्षर पटेल को भी नई टेस्ट रैंकिंग में दो स्थानों की बढ़त के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, डेविड वॉर्नर के बाद एक और खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर
Published on:
22 Feb 2023, 4:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.