एशिया कप 2022 में भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था। भारत को ये जीत हार्दिक पांड्या ने दिलाई। उन्होंने पहलें गेंदबाजी में 3 विकेट लिए और इसके बाद जबरदस्त अंदाज में नाबाद 33 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पांड्या ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। खैर इस ऑलराउंडर प्रदर्शन का उन्हें ईनाम भी मिला है। आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने अब लंबी छलांग लगा दी है। इस समय पांड्या जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। एशिया कप में भी जैसी शुरूआत उनकी रही है वो बहुत ही शानदार हैं।