6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 भारतीय खिलाड़ियों का हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता, ऋषभ पंत की होगी एंट्री!

पाकिस्तान को टीम इंडिया ने हरा दिया और अब बारी हांगकांग की है। क्या हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग में कोई बदलाव होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। ऐसा लग रहा है कि दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 31 Aug 2022, 3:46 PM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 की शुरूआत भारत के लिए सही रही है। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। ये मैच बहुत ही रोमांचक रहा था। हार्दिक पांड्या ने अंत में सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। खैर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को देखकर इस बार सभी हैरान रह गए थे। ऋषभ पंत को बाहर किया गया और दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। ये बात किसी को समझ नहीं आई क्योंकि पंत बहुत ही अच्छे फॉर्म में चल रहे थे। पंत के बाहर होने से फैंस ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। खैर पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जीत मिल गई है लेकिन फिर भी हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग इलेवन मेंं बदलाव हो सकता है। दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

1) आवेश खान

आवेश खान को बार-बार मौका दिया जा रहा है और इस बात से सभी नाराज चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 2 ओवर में उन्होंने 19 रन देकर एक विकेट लिया। रोहित ने उनसे दो ही ओवर कराए क्योंकि अगर वो पूरे चार ओवर फेंकते तो फिर 40 से ऊपर रन खा जाते। अभी तक आवेश खान का प्रदर्शन किसी भी मैच में खास नहीं रहा है। अपने आप को वो साबित नहीं कर पाए है। अब अगले मैच में उनकी जगह दीपक हुडा को जगह दी जा सकती है। हुडा गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में दमखम दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें- T20 डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी



2) दिनेश कार्तिक

कार्तिक को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था। पंत इस मैच में बाहर थे। कार्तिक ने विकेटकीपिंग अच्छी की थी। बल्लेबाजी के लिए भी वो उतरे लेकिन ज्यादा गेंदें नहीं खेल पाए। इस बार बैंटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया गया था। रवींद्र जडेजा को आगे भेजा गया था। जडेजा जिस नंबर पर आए थे उस नंबर पर पंत बल्लेबाजी करने आते हैं। दिनेश कार्तिक टीम में अंतिम ओवर्स में हिटिंग के लिए रखे गए है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो पंत की जगह बन सकती है। उन्हें हांगकांग के खिलाफ मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मैच फिनिश करना माही भाई से सीखा… पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या का बयान